{"_id":"672bd56fcaec114b3c045bed","slug":"dap-fertilizer-distributed-under-police-supervision-every-farmer-given-two-bags-hathras-news-c-62-1-sali1024-103000-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुलिस की देखरेख में बांटा डीएपी खाद, हर किसान दिए दो कट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुलिस की देखरेख में बांटा डीएपी खाद, हर किसान दिए दो कट्टे
Thu, 07 Nov 2024 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
नगला सलेम स्थित बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के सहकारी संघ एवं नगला सलेम की सहकारी साधन समिति पर बुधवार को पुलिस की देखरेख में किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। किसानों को दो-दो कट्टे डीएपी के बांटे गए।
दोनों सहकारी समितियों पर सुबह से किसानों की कतार लग गई। सहकारी संघ पर मंगलवार और नगला सलेम की साधन सहकारी समिति पर सोमवार को किसानों ने डीएपी के लिए हंगामा किया था। मंगलवार को सहकारी संघ के सचिव ने किसानों की अधिक भीड़ को देखते हुए खाद का वितरण नहीं किया था।
इधर, नगला सलेम की सहकारी समिति पर सोमवार को खाद लेने के लिए किसानों ने काफी हंगामा किया था। पुलिस के पहुंचने के बाद ही खाद का वितरण हो सका। यहां भी मंगलवार को खाद का वितरण नहीं हुआ। किसान नेता मंगलेश यादव ने इस संबंध में डीएम के वार्ता की। डीएम ने मंगलवार रात को ही समितियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बुधवार को खाद का वितरण होना चाहिए। बुधवार को हर किसान को दो कट्टे डीएपी खाद दिया गया। कुछ किसानों का कहना था कि डीएपी खाद के सिर्फ दो कट्टे उनके खेत के क्षेत्रफल को देखते हुए काफी कम हैं।