{"_id":"69c6eb37a81338295b0e1caf","slug":"crowds-swell-at-petrol-pumps-a-rush-to-fill-up-tanks-hathras-news-c-56-1-hts1004-146396-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, टंकी फुल कराने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेट्रोल पंपों पर बढ़ी भीड़, टंकी फुल कराने की होड़
Sat, 28 Mar 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइकों में पेट्रोल भरवाने के लिए के लिए लगी भीड़। सं
- फोटो : Samvad
जिले में बृहस्पतिवार देर शाम से पेट्रोल-डीजल की किल्लत व दाम बढ़ने की अफवाह ने पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ा दी। अचानक भीड़ बढ़ने व अवकाश के कारण टैंकर न आने से शहर के पांच पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया। डीएम के हस्तक्षेप के बाद शाम तक स्टॉक आया। डीएम व एएसपी ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लोगों को समझाया।
प्रशासन का दावा है कि स्टॉक पर्याप्त है और कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें देखी गईं। इस दौरान पहले पेट्रोल भरवाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों में होड़ मची रही। सबसे अधिक भीड़ अलीगढ़ रोड तथा तालाब चौराहा वाली पंप पर रही।
सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी व कीमत बढ़ने की खबरों के चलते लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए पंपों पर टूट पड़े। बृहस्पतिवार शाम से उमड़ी भीड़ के चलते पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित नायरा, इंडियन ऑयल व बीपीसीएल की पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक नहीं था। यही स्थित मथुरा रोड पर हतीसा स्थित एक पंप की रही। यहां भी पेट्रोल खत्म हो गया था। मेंडू रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल समाप्त हो गया। दोपहर को सभी पंपों पर स्टॉक पहुंच गया था।
पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, स्टॉक जांचा
अफवाह फैलने की जानकारी पर डीएम अतुल वत्स ने एएसपी रामानंद कुशवाहा, एसडीएम सदर राजबहादुर व डीएसओ ध्रुवराज यादव के साथ शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। मथुरा रोड से निरीक्षण की शुरुआत हुई। डीएम ने मथुरा रोड स्थित आईओसीएल के दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। सुंदर बाग वाले पंप पर शुक्रवार का प्रारंभिक स्टॉक व बिक्री के बाद का स्टॉक चेक किया गया। डीजल के स्टॉक के बारे में पंप मालिक ने बताया कि 12 हजार लीटर का टैंकर रिफाइनरी से निकल चुका है, शाम तक आ जाएगा। डीएम ने उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें समझाया। एसडीएम सदर व डीएसओ ने तालाब चौराहा पर एचपीसीएल, अलीगढ़ रोड पर बीपीसीएल, आईओसीएल व नायरा के पेट्रोल पंप पर स्टॉक की जांच की, जहां बिक्री के बाद डीजल व पेट्रोल उपलब्ध मिला। सभी पंप संचालकों को पर्याप्त स्टॉक रखने, बोर्ड पर स्टॉक व बिक्री की जानकारी तथा रेट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रेडिट पर तेल व गैस नहीं दे रही कंपनियां
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि पिछले कुछ दिनों से कंपनियों ने पेट्राेल पंप संचालकों को क्रेडिट पर तेल देना बंद कर दिया है। पंप संचालकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक बंद थे। इस कारण भुगतान न होने पर गाड़ी नहीं भेजी गईं। इसी कारण कुछ पंपों पर समय से तेल नहीं पहुंच सका। इसकी जानकारी पर अधिकारियों ने कंपनियों के सेल्स मैनेजर से संपर्क किया। तब कहीं जाकर स्टॉक पंपों तक पहुंचा। यही स्थित गैस एजेंसी संचालकों के साथ हो रही है।
पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है। स्थिति सामान्य है। पंपों पर आपूर्ति भी पर्याप्त है। लोगों से अपील है कि स्टॉक की कमी नहीं है, इसलिए वे अफवाह में न आएं। कैश व ऑनलाइन माध्यमों से बिक्री की जा रही है। पेट्रोल पंप संचालकों को भी जरूरी निर्देश दिए हैं। उनसे अफवाहों का खंडन करने के लिए कहा गया है।
-अतुल वत्स, डीएम