फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crops sown due to hailstorm and rain water filled in the fields

Hathras News: ओलावृष्टि व बारिश से बदरंग हुई किसानों की होली, बिछीं फसलें, खेतों में भरा पानी

Thu, 09 Mar 2023 07:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 07:43 PM IST
सार

होली में मौसम अचानक बदल गया। ओलावृष्टि व बारिश के कारण सादाबाद, सहपऊ, हसायन, हाथरस जंक्शन क्षेत्रों के साथ-साथ सिकंदाराराऊ में आने वाले गांवों में गेंहू, सरसों, और आलू की फसल बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन
Crops sown due to hailstorm and rain water filled in the fields
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में ओलावृष्टि व बारिश ने किसानों की होली बदरंग कर दी है। एक ओर सरसों व गेंहू की फसल बिछ गई है। वहीं आलू के खेतों में पानी भर गया है। हालांकि बारिश से आलू की पैदावार और गणुवत्ता दोनों प्रभावित होगी। किसान खेतों से पानी निकालने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


होली में मौसम अचानक बदल गया। बुधवार शाम ओलावृष्टि व बारिश के कारण सादाबाद, सहपऊ, हसायन, हाथरस जंक्शन क्षेत्रों के साथ-साथ सिकंदाराराऊ में आने वाले गांवों में गेंहू, सरसों, और आलू की फसल बर्बाद हो गई है। अब किसान फसल के बचाव को लेकर प्रयास कर रहे हैं। शहर में तो हल्की बूंदाबांदी हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली। लेकिन ग्रामीण अंचल में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन


आलू की फसल में भरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलावृष्टि व बारिश से नष्ट हुई फसल को देख किसान चिंतत है। कृषि विभाग व प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुट गई हैं। आलू व गेहूं की फसल में सबसे अधिक नुकसान की बात कही जा रही है। आलू की खोदाई रोक दी गई है। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल नष्ट हो चुकी है। इसी क्रम में गेंहू की फसल तेज बारिश के बारिश खेतों में बिछ गई है। 

जिले में फसल की स्थिति
आलू -- 46 हजार हेक्टेयर
सरसों -- 23 हजार हेक्टेयर 
गेंहू -- 80 हजार हेक्टेयर

बिछी फसल

बारिश व ओलावृष्टि से फसल तबाह हो गई है। ऐसे में अगर सरकारी मदद नहीं मिली तो काफी दिक्कतें हो जाएंगी। फसल का मुआवजा सरकार को देना चाहिए, क्योंकि हम तो पूरी तरह से फसल पर ही निर्भर हैं। - लक्ष्मन सिंह, गेंहू किसान
बेमौसम बारिश के कारण आलू की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। आलू के दाम भी अच्छे नहीं मिल सकेंगे। खेतों में पानी भर जाने के कारण फसल को नुकसान हुआ है। खेत से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अंकित, आलू किसान 

बारिश व ओलावृष्टि के कारण अब आलू की खोदाई थम गई है। आलू की पैदावार पर भी प्रभाव पड़ेगा। - बबलू, आलू किसान
ज्यादातर खेतों में सरसों की फसल कट चुकी है। फसल कट कर खेतों में पड़ी हुई है। बारिश के कारण कटी सरसों नष्ट हो गई है। - राजू, सरसों किसान

बारिश व ओला वृष्टि से फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। गेंहू की फसल गिरी है,तो उसका आकलन कराया जाएगा। इसके लिए टीमें बनाकर सर्वे कराया जाएगा। - आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी 
पकी हुई सरसों की फसल को नुकसान होगा। आलू की क्वालिटी में फर्क पड़ेगा। आलू की खुदाई में देरी होगी। तापमान बढ़ने के कारण सड़ने की आशंका बनी रहेगी। किसान अपने खेतों में से जल्द से जल्द जल निकासी करें। सब्जी वर्ग की फसलों में जहां पानी भरा है, वहां फसलों को नुकसान होगा।  - एके सिंह, कृषि वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed