{"_id":"5bba53a4867a5568161d32ce","slug":"youth-s-body-found-on-railway-track-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुमित का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा मुरसान से आगे मथुरा रोड पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक शहर की भूरापीर गली नंबर एक का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही काफी तादाद में लोग मुरसान पहुंच गए और फिर पोस्टमार्टम गृह पर एकत्रित हो गए।
समाचार लिखे जाने तक इस युवक की बाइक और फोन नहीं मिला था, इसलिए यह भी आशंका जताई जा रही थी कि कहीं उसकी हत्या कर शव तो रेलवे ट्रैक पर नहीं फेंका गया। इधर, कर्ज आदि के कारणों के चलते उसके द्वारा आत्महत्या करने की चर्चाएं भी पूरे दिन रही।
कोतवाली सदर के भूरापीर गली नंबर एक निवासी 28 वर्षीय सुमित वर्मा पुत्र प्रेमचंद्र वर्मा हैंडीक्राफ्ट का काम करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह रविवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन कई घंटे तक घर नहीं लौटा। दोपहर करीब 12 बजे परिवार के लोगों को सूचना मिली कि मुरसान रेलवे स्टेशन से आगे सुमित वर्मा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जीआरपी भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने मृतक की बाइक व मोबाइल की जानकारी की तो मौके पर वह नहीं मिले। पहले तो मुरसान में काफी भीड़ जमा रही। वहीं शाम को पोस्टमार्टम गृह पर भी भीड़ रही। वहां भी कोहराम मचा गया। आशंका थी कि सुमित की हत्या की जा सकती है। इसकी मुख्य वजह यह थी कि देर शाम तक उसकी बाइक व मोबाइल फोन नहीं मिले थे।
इधर, जीआरपी हाथरस सिटी थाना प्रभारी सोनू कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन की चपेट में आने से इस युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।