{"_id":"5aa034004f1c1b692a8b5c54","slug":"youth-kill-himself-to-cosumed-poison-on-not-getting-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह नहीं कराने पर जहर खाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह नहीं कराने पर जहर खाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
poison shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक 30 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां युवक ने दम तोड़ दिया। युवक अपने गांव की एक दलित युवती से शादी करना चाहता था। बीते दिनों युवक के विरुद्ध मांट थाना क्षेत्र में युवती को ले जाने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। युवक की शादी एक अधिकारी की बेटी से तय हो चुकी थी, परिजन इस शादी के लिए युवक पर दबाव बना रहे थे।
हाथरस जंक्शन कोतवाल जगदीश चंद्र ने बताया युवक का परिवार उनके थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसी गांव की दलित युवती से युवक प्रेम करता था। दोनों एक-दूसरे से शादी करने को राजी थे, लेकिन युवक के घर वाले दोनों के विजातीय होने के कारण इसके लिए तैयार नहीं थे। युवक का एक घर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में भी है। उसके पिता एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने युवक की शादी उसकी मर्जी के विपरीत एक अधिकारी की बेटी से तय कर दी थी और इस शादी के लिए उस पर दबाव बना रहे थे।
युवक से प्रेम संबंधों के कारण युवती के परिजनों ने उसे मांट थाना क्षेत्र में बहन की ससुराल में भेज दिया था। यहां युवती बहनोई के फोन से युवक के संपर्क में रही। कोतवाल ने बताया कि मंगलवार को युवक ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में मौजूद अपने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगडने पर उसकी अलीगढ़ में ही मौत हो गई। कोतवाल हाथरस जंक्शन ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।