फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife who swindle detained , beaten

पत्नी से ठगी करने वाले को बंधक बनाया, मारपीट

Tue, 02 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ठग को बंधक बनाकर रखना एक  परिवार को भारी पड़ गया। ठग के साथ आए दिन की मारपीट का विरोध जब दूसरे पड़ोसी ने किया तो आरोपी परिवार के लोगों का पारा चढ़ गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। बंधक बनाए गए ठग को भी थाने बुलाया गया है। 

 ठग गांव-गांव घूमकर महिलाओं को सोने के जेवर कुछ ही दिनों में दो गुना करने का लालच देता है। ऐसा ही लालच उसने थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला को दिया। जेवरों को लेने के बाद उसने कुछ और जेवर बढ़ाकर दो गुना कर दिया। इससे महिला का लालच बढ़ गया और उसने अपने सारे जेवर दो गुना करने को दे दिए। लाखों के जेवरों को लेकर ठग रफूचक्कर हो गया। 28 जनवरी की शाम को ठगी की शिकार महिला ने हाथरस जंक्शन में इस ठग को देख लिया और लोगों की मदद से उसे पकड़वा लिया गया। महिला के पति और परिवार के बाकी लोग ठग को घर ले आए और मारपीट शुरू कर दी। उससे ठगे गए जेवर या इसकी रकम की मांग की जाने लगी। चार दिन से घर में बंधक बनाकर रखे गए ठग की हालत पर पड़ोसी को दया आ गई और उसने ठग को पुलिस के हवाले किए जाने की बात कही, जिस पर बात बिगड़  गई और मारपीट शुरू हो गई। एसओ सुधीर कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। जिस आदमी को ठग बताया जा रहा है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। आरोपों की जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed