{"_id":"57bf323a4f1c1b054bd4f1af","slug":"wife-killed-husband-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कराई पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने कराई पति की हत्या
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता मुरसान के गांव नगला भाऊ के रामवीर का शव टप्पल के पास जेवर में मिला है। युवक के पिता ने बुधवार को तहरीर देकर अपनी पुत्रवधु पर ही बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया था।
इस तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद उसे रामवीर की हत्या किए जाने का पता चला। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर जेवर से लाश भी बरामद कर ली है।
मुरसान पुलिस के मुताबिक रामवीर के पिता भगवान सिंह ने बुधवार को पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें कहा था कि उनके बेटे रामवीर की पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं है। अपराधी प्रवृति के कई लोगों से उसकी नजदीकियां हैं। रामवीर हमेशा इन बातों का विरोध करता था। इस पर वह उसे जान से मरवाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
बकौल पिता, रामवीर ने ट्रक खरीदने के लिए एक ड्राइवर को तीन लाख रुपये दिए थे। ड्राइवर ने 21 अगस्त को रामवीर को फोन कर अपने तीन लाख रुपये ले जाने को कहा था। रामवीर तभी रुपये लेने के लिए घर से निकल गए थे। इसके बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा था। भगवान सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया था।
एसपी डॉ. अजयपाल ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। उसके पिता की शिकायत पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने मुंहबोले भाई से शिकायत की थी कि उसका पति उससे मारपीट करता है। महिला ने आशंका जाहिर की कि हो सकता है कि उसके मुंहबोले भाई ने उसके पति को मरवा दिया हो।
उसके बाद पुलिस ने मुंहबोले भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की उससे मिली जानकारी के आधार पर जेवर से एक शव बरामद किया गया है। शव को मुरसान एसओ के नेतृत्व में गई एक टीम लेकर हाथरस पहुंच रही है।
शिनाख्त होने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में महिला और उसके मुंहबोले भाई को भी आरोपी बनाया जाएगा।