फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wife arrested , accused of burning

पत्नी को जलाने का आरोपी दबोचा

Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। नगला गजुआ में एक महीने पहले एक युवक पर नशे के लिए दो सौ रुपये नहीं देने पर अपनी पत्नी को केरोसीन डालकर जलाने का आरोप लगा था। इस हादसे में युवती की पांच साल की मासूम बेटी भी झुलसकर घायल हो गई थी। हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार को जानलेवा हमले के आरोपी को उसके घर के पास से दबोच लिया और जेल भेज दिया। हाथरस गेट पुलिस ने विवाहिता कुसुमा देवी के पिता की शिकायत पर आरोपी पति वेदप्रकाश, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।      
विज्ञापन

           
अस्पताल में पुलिस को दिए अपने बयान में नगला गजुआ की कुसुमा देवी (27)ने आरोप लगाते कहा था कि उसका पति वेदप्रकाश नशे का आदी है। नशे के लिए वह पत्नी से रुपयों की मांग करता रहता था। नहीं देने पर वह आए-दिन मारपीट करता था। कुछ दिनों पहले तबियत खराब होने पर कुसुमा देवी के पिता रामसेवक निवासी हिम्मतपुर, हाथरस जंक्शन उन्हें देखने पहुंचे थे और चलते समय दो सौ रुपये देकर आए थे। वेदप्रकाश को रुपयों के बारे में पता चल गया। उसने कुसुमा से रुपये मांगे। नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी। कुसुमा देवी का आरोप है कि इसके बाद वेदप्रकाश ने उनके ऊपर केरोसीन डाल दिया। इस समय पांच साल की बेटी लक्ष्मी भी उनके साथ थी, जो आग लगने पर बुरी तरह झुलस गई। विवाहिता के पिता ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। मां-बेटी को जलाए जाने की खबर पर एसपी भी अस्पताल पहुंचे थे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed