फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wheacle checking

अब वाहन चेकिंग से डरने लगे दरोगा!

Sun, 27 Dec 2015 11:52 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 27 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मौलाना की बाइक सीज करने पर दरोगा विपिन यादव को लाइन हाजिर करने का असर वाहन चेकिंग पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को हुई वाहन चेकिंग में केवल एक वाहन का चालान काटा गया जबकि इससे पहले हर रोज चेकिंग में कई वाहन चेक किए जा रहे थे और बड़ी संख्या में चालान काटकर राजस्व वसूला जा रहा था। शनिवार को कार्रवाई के डर से पुलिसकर्मियों ने न तो ज्यादा वाहनों की चेकिंग की और न ही किसी को कागजात होने पर हड़काया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में हर रोज चार चौकी क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की जाती है। वाहन चेकिंग करने पर आरोपों से घिरे दरोगा पर कार्रवाई की मार से बाकी दरोगा भी डरे हुए हैं और कोई पंगा लेने के मूड में नहीं हैं। ज्यादातर दबी जुबान में इस तरह की कार्रवाई को पुलिस को हतोत्साहित करने वाला कदम बता रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि एक वाहन का चालान काटे जाने को कोतवाल एके सिंह सामान्य मामला बता रहे हैं। उनके मुताबिक जरूरी नहीं कि वाहनों का चालान किया ही जाए। जरूरी कागजात होने और परिस्थितियों के मुताबिक वाहन को चेक कर छोड़ा जा सकता है। इसका किसी तरह की कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed