फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Was abducted minor misdemeanor

नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Was abducted minor misdemeanor
Rape - फोटो : Demo Pic
सदर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में पत्थर का काम कर रहे एक कारीगर ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी ने दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह लड़की को बरामद कर लिया। मौके से आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, लेकिन चामड़ गेट चौकी पुलिस ने उसे कचहरी के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध बहला-फुसलाकर अगवा करने और दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। परिजनाें का कहना है कि पास के मकान में कई दिन से पत्थर लगाने का काम चल रहा था। 10 अक्तूबर को 14 साल की उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई।
विज्ञापन


लड़की कक्षा आठ तक पढ़ी हुई है। कुछ दिनों पहले ही उसने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस से भी शिकायत की गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि दिन में वह पास के मकान में गई थी। पुलिस को शक हुआ तो पत्थर का काम करा रहे ठेकेदार से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो ठेकेदार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने सच उगल दिया। लड़की को ले जाने वाले कारीगर का फोन नंबर पुलिस को पता चल गया।
सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी के पीछे लग गई। शुक्रवार की सुबह आरोपी कारीगर लड़की को दिल्ली से लेकर हाथरस आ रहा था।

यहां से वह आगरा भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही सादाबाद में बिसावर मोड़ पर पुलिस ने दोनों को देख लिया। लड़की को वहीं छोड़कर आरोपी भाग गया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। कुछ देर बाद आरोपी को शहर में कचहरी के पास लड़की के एक रिश्तेदार ने देख लिया और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया।


लड़की के बरामद होने के बाद उसने परिजनों को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया है। परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दे दी है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक परिजनों ने दुष्कर्म की     बात कही है। नाबालिग का   मेडिकल कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed