{"_id":"59f3746a4f1c1b76678b7bae","slug":"warning-to-attempt-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री को पत्र लिखकर दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह मंत्री को पत्र लिखकर दी आत्महत्या की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव गंगा गढ़ी निवासी पिंटूगिरी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आत्महत्या की धमकी दी है। पिंटू का कहना है कि ससुराली जबरन उसकी पत्नी और बच्चों को अपने साथ ले गए हैं। अगर उसकी पत्नी और बच्चों को उसे नहीं दिलाया तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा।
पिंटूगिरी की ससुराल पश्चिम बंगाल के मैदनीपुर जिले में है। पिंटूगिरी की मां कुसुमा देवी दृष्टिबाधित है। इस साल 10 मार्च को ससुर व साला उसके घर आए और उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी अंजलि और बेटे अजीत व सुमित, बेटी भूमिका को अपने साथ ले गए। पिंटूगिरी के घर लौटने पर पत्नी और बच्चे नहीं मिले। फोन पर पत्नी से संपर्क करने पर पता चला कि ससुराली उन्हें जबरन अपने साथ ले गए हैं।
इसके बाद पिंटूगिरी अपनी पत्नी और बच्चों को लेने जब ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट की गई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक की सुनवाई नहीं की। पीड़ित का कहना है कि ससुराली दबंग किस्म के हैं और दूसरी बार ससुराल पहुंचने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिंटूगिरी ने पत्नी और बच्चों के नहीं मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी घुले सुशील, मैदनीपुर जिले के डीएम और एसपी को भी पत्र लिखकर आत्महत्या की धमकी दी है। एएसपी अरविंद कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर वह जांच कराकर उचित कार्रवाई कराएंगे।