{"_id":"6addfe7e7acd76f5040fc57d","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-factory-worker-dead-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, फैक्टरी कर्मचारी की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सासनी सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, फैक्टरी कर्मचारी की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 25 Oct 2026 06:35 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:35 PM IST
सार
राकेश खल फैक्टरी में रात्रि में ड्यूटी करने आए थे और सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फैक्टरी कर्मचारी की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सासनी-इगलास रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राकेश शर्मा (30) पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी नगला गढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वह खल फैक्टरी में रात्रि में ड्यूटी करने आए थे और सामान लेने जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटियां छोड़ गए हैं। कार्यवाहक प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन