फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two students of Sadabad Died in accident at Matura

मथुरा में सादाबाद के छात्र-छात्रा की मौत

Wed, 27 Dec 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद (हाथरस)।
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद (हाथरस)। Updated Wed, 27 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two students of Sadabad Died in accident at Matura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक किशोर और एक युवती की मौत हो गई, जबकि इन दोनों को साथ लेकर गए किशोर के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से मथुरा के अस्पताल में दवा लेने गए थे। वृंदावन में छंटीकरा के निकट एक ट्रक ने पीछे से इनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमे की हालत में हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसावर के मजरा टीकैत निवासी विक्रम सिंह अपने 12 वर्षीय पुत्र यतिन और घर के पड़ोस की रहने वाली 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री महावीर सिंह के साथ मंगलवार की सुबह बाइक द्वारा मथुरा के नयति हॉस्पिटल में दवा लेने के लिए गांव से गए थे। छंटीकरा के समीप मथुरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने पीछे से इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका और यतिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


यतिन एवं प्रियंका का मथुरा के नयति हॉस्पीटल से इलाज चल रहा था। मंगलवार को विक्रम सिंह इन दोनों को दवा दिलवाने ले गए थे। विक्रम सिंह सुबह चार बजे इन दोनों बच्चों को लेकर घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे जैसे ही वह छंटीकरा के समीप पहुंचे। तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया और काफी तादाद में परिजन एवं गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक प्रियंका बीए की छात्रा थी और यतिन छठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों ही परिवारों की माली हालत भी सही नहीं बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed