{"_id":"57698aa24f1c1bcb63b481f9","slug":"two-medical-stores-featured-on-five-medications-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पांच दवाएं सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पांच दवाएं सील
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने सासनी में की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस/सासनी। शासन से मिली सूची पर औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने मंगलवार को हाथरस और सासनी के दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। इन मेडिकल स्टोर्स से दवाओं के दो नमूने लिए गए। खरीद बिल प्रस्तुत नहीं करने पर 360 ट्यूब और 1800 कैप्सूल सहित पांच दवाएं सील कर दी गईं। मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सात दिन का नोटिस देकर अनियमितताओं को दूर करने की सख्त हिदायत दी गई है।
औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने बताया कि सासनी में कमला मार्केट स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर संचालक दाद, खाज, खुजली के 360 ट्यूब और 1800 लैपमॉक्स 250 कैप्सूल का खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। दवा विक्रेता को सात दिन का नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा हाथरस में घंटाघर स्थित हाथरस ड्रग हाउस पर भी छापेमारी की गई। यहां मेडिकल संचालक पांच दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सका, जिन्हें सील कर दिया गया। यहां से दो दवाओं के नमूने भी लिए गए। यहां संचालक ने थोक कारोबार का लाइसेंस तो ले रखा था, लेकिन कारोबार नहीं किया जा रहा था, इसलिए चेतावनी दी गई कि वह या तो थोक का कारोबार करे, अन्यथा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। सात दिन का नोटिस भी थमाकर स्पष्टीकरण मांगा गया और मिली अनियमितताआें को दूर करने के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि शासन से मिली सूची के आधार पर मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स पर भी कार्रवाई होगी।