फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck crushes car, two die, one injured

ट्रक ने कार को रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 02 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes car, two die, one injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala
 कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा बाईपास पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने कार को रौंद दिया। इससे कार में सवार अलीगढ़ निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। इस मामले मेें अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मनोज वशिष्ठ पुत्र बनी सिंह वशिष्ठ निवासी लोधी विहार कॉलोनी सासनी गेट, राहुल शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी नौरंगाबाद और सुधीर कुमार पुत्र चरनसिंह निवासी रामबाग क्वार्सी, अलीगढ़ एक दवा कंपनी की आगरा में हुई सेमिनार में शामिल होकर कार से अलीगढ़ लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही इनकी कार लहरा बाईपास के निकट पहुंची तो एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में मनोज वशिष्ठ और राहुल शर्मा की मौके ही मौत हो गई। कार में पीछे बैठे सुधीर कुमार ने घायल अवस्था में परिजनों को फोन किया। इधर एक्सीडेंट की सूचना पाकर हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जहां पर मनोज और राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शनिवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। इंस्पेक्टर योगेश सिरोही का कहना है कि मृतक मनोज के चाचा मुकेश वशिष्ठ की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed