फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three peoples died ih Accident at Hathras

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three peoples died ih Accident at Hathras
हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
हाथरस-सासनी बॉर्डर पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बाइक ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। इस हादसे में इगलास क्षेत्र के गांव जवार निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक दिव्यांग था। घायल पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य परिजन की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार और गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट पुलिस के मुताबिक राजेंद्र सिंह (60) पुत्र प्यारेलाल अपने दिव्यांग बेटे जितेंद्र (24) और चचेरे भाई बृजकिशोर (55) पुत्र श्यामलाल के साथ अपनी बहन के यहां गमी में सासनी क्षेत्र के गांव देदामई जा रहे थे। तीनों इगलास क्षेत्र के गांव जवार के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक बाइक जितेंद्र चला रहे थे। बाईपास से होते हुए ये लोग रुहेरी के रास्ते सासनी जा रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे चौपाल सागर के पास बाइक के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक जा घुसी। इससे तीनों लोगों के सिर में गहरी चोट आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेंद्र और जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। उसकी सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायल बृजकिशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बृजकिशोर को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों और विलाप करते रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। राजेंद्र कुमार के भतीजे रामकुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed