{"_id":"65428e9529da4513da3364c79c049857","slug":"theift-in-the-house-of-assistant-comissner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट कमिश्नर के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट कमिश्नर के घर चोरी
hathras
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुंबई में वाणिज्यिक कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर के हाथरस में वसुंधरा एंकलेव स्थित मकान से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। असिस्टेंट कमिश्नर के यहां चोरी के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर खानापूरी की।
इससे पहले भी लाखों की कई चोरियां कोतवाली क्षेत्र में हो चुकी हैं, इनमें से किसी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। चोरी के कई मामले तो ऐसे हैं जिनमें शिकायत तक दर्ज नहीं हुई है। वसुंधरा एंकलेव शहर की गेट और सुरक्षाकर्मियों से लैस पॉश कॉलोनी है। जिस तरह मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर यहां चोरी हुई है, इससे कॉलोनाइजर के सुरक्षा इंतजाम के दावे की भी हवा निकल गई है।
कोतवाली क्षेत्र में पिछले पांच महीने में छोटी-बड़ी 20 चोरियां हो चुकी हैं। बड़ी चोरी में ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करना जरूरी समझती है। चंद मिनटों की पूछताछ और जांच के बाद पुलिस कभी चोरी की घटनाओं की ओर पलटकर नहीं देखती।
विज्ञापन
यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। मुंबई में वाणिज्यिक कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर चंद्रभान पुत्र शोभराज का इसी कॉलोनी में मकान है। यहां उनकी पत्नी रहती हैं। वह मूल रूप से सादाबाद के सलेमपुर के निवासी हैं और वोट डालने यहां आए हुए थे। एक हफ्ते से वह सादाबाद में अपने गांव में ही रह रहे थे। मकान पर ताला लगा था।
चोरों ने मंगलवार रात मेन गेट का ताला तोड़कर चोर मकान के अंदर दाखिल हुए। लाखों रुपये के जेवर और दस हजार रुपये की नकदी लेकर वह मकान के पिछले हिस्से में लगे गेट का ताला तोड़कर भाग गए।
जानकारी पर मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत कर चोरी गए सामान की लिस्ट भी सौंपी है। कोतवाली थानाध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि चोरी की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाता। जल्द ही कोतवाली पुलिस इस चोरी का खुलासा कर यह साबित कर देगी।