{"_id":"56ed932a4f1c1b06068b4916","slug":"theft-of-tires-sent-to-prison-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर चोरी का ड्रामा करने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर चोरी का ड्रामा करने वाले को भेजा जेल
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद। ट्रक में लदे टायरों को बेचकर सादाबाद आकर टायर चोरी का नाटक करने वाले चालक को पुलिस ने धारा 406 आईपीसी के तहत जेल भेजा है।
पुलिस के अनुसार चालक रिंकू पुत्र रामगोपाल बघेल निवासी डीगरा इगलास अलीगढ़ अपने ट्रक में चेन्नई से टायर लादकर रुद्रपुर जा रहा था। इस दौरान वह आगरा रोड पर सादाबाद के निकट एक ढाबे पर सुबह पांच बजे के करीब आकर रुका। जहां पहले तो वह शौच को गया। फिर आकर ढाबा स्वामी से मोबाइल मांगने लगा। जब ढाबा संचालक ने उससे मोबाइल मांगने का कारण पूछा तो वह ट्रक से टायर चोरी की बात करने लगा। इससे ढाबा संचालक ने कहा कि अभी तो तू आकर खड़ा हुआ है। तेरे टायर कहां से चोरी हो गए। इसके बाद इसने अपने मोबाइल से ही टायरों के स्वामी को फोन कर दिया। जब पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो मामला खुल गया।