फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The school children were picking up in vehicles, two vehicle seals

वाहनों में ठूंसकर ले जा रहे थे स्कूली बच्चे, दो वाहन सीज

Sun, 20 Jan 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 20 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
The school children were picking up in vehicles, two vehicle seals
स्कूली वैन में लगी गैस किट को देखते एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। नगर और क्षेत्र में कई निजी स्कूलों के संचालक बच्चों को परिवहन सुविधा देने के नाम पर अभिभावकों से मोटी फीस वसूल कर रहे हैं, लेकिन स्कूल संचालक इन वाहनों में सुरक्षा के मानकों के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने सादाबाद में बच्चों से भरीं स्कूली बसों, वैनों व अन्य वाहनों का औचक निरीक्षण किया। एक जर्जर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक मिनी बस और एक गैस किट लगी वैन को मौके पर सीज कर दिया गया। कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सादाबाद में स्कूली बसों, वैनों में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को सफर कराया जा रहा है। मनाही के बाद भी गैस किट लगे वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं लगे हैं। कईयों में तो फस्र्ट एड बॉक्स तक नहीं लगा है। कई बसों में तो अंदर बैठने की सीटें तक उखड़ी हुई हैं। अनफिट होने की वजह से इन वाहनों से जरूरत से ज्यादा धुएं का उत्सर्जन हो रहा है। कई वाहनों पर तो परमिट तक नहीं हैं। लेकिन स्कूल संचालक इन्हीं बसों व वाहनों को बाहर से पेंट करवाकर चमका देते हैं।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने शनिवार की सुबह करीब छह बजे स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इससे स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। कई जगह तो बच्चे वाहनों के नहीं पहुंचने के कारण स्कूल पहुंचने में लेट हो गए। एआरटीओ ने बिनोवा नगर चौराहे के पास से एक स्कूली बस को पकड़ लिया। एआरटीओ ने बताया कि यह बस काफी जर्जरावस्था में थी और बिना परमिट के दौड़ रही थी। बस में इमरजेंसी गेट भी नहीं था। सायरन सिस्टम भी नहीं लगा था और फिटनेस भी खत्म हो चुकी थी। वहीं स्कूली बच्चों से भरी हुई एक वैन को एआरटीओ ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वैन में गैस किट लगी हुई थी, जिससे कभी भी बच्चों की जान को खतरा हो सकता था। इस वैन में भी काफी अधिक बच्चे थे। इस वैन को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ लालाराम ने बताया कि यूपी के भदोही में गत दिनों एक गैस किट लगी स्कूली वैन में धमाका हो गया था, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना से सबक लेते हुए जिलेभर में स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक जिले में 10 से 12 वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है। वाहन संचालन में नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed