फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The couple 's life slip by train

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गभाना(अलीगढ़)। इलाके के गांव के युगल जोड़े ने सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। आधी रात से लापता युवक के परिजनों ने जब उसकी खोज-खबर ली तो तड़के दौरऊ-सोमना के मध्य उनके शव मिले। ग्रामीणाें का आरोप है कि दोनों शवों को चुपचाप उठाकर गांव ले जाया गया। पुलिस से बचने के लिए शवों के पोस्टमार्टम भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


गांव के किसान मानपाल सिंह के चार बेटों में दूसरा 22 वर्षीय अनुज प्रताप और उनके बादगया में रहने वाले ट्रक ड्राइवर प्रताप सिंह बीड़ी 20 वर्षीय बेटी भारती के बीच पिछले काफी समय से प्रेम थे। अनुज अलवर भी निजी कंपनी में नौकरी करता था। भारती गभाना डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार 16 अप्रैल को भारती की शादी हरदुआगंज के गांव अलहदादपुर के युवक से तय हुई थी। इस बीच अनुज की तबियत खराब हो गई। रविवार को वह इलाज के लिए गांव आ गया था। रात को अनुज घर के बाहर खुले में सो रहे थे।े दो बजे करीब उसके पिता ने उसे टोकते हुए अंदर जाकर सोने को कहा। इसके बाद अचानक अनुज गायब हो गया। तीन बजे से अनुज की उसके परिजनते रहे। सुबह करीब पांच बजे अनुज व भारती की लाश दौरऊ-सोमना के मध्य ट्रैक पर कटी मिलीं। आशंका है कि दोनों ने किसी ट्रेन के आगे आकर जान दी। यहां से परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव अपने साथ ले गए, पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गभाना मो.असलम ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लगता है।  जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


युवती की मां रात को गई थी भात मांगने
घटना की रात यानि शनिवार शाम को भारती की मां सुशीला देवी अपने मायके बुलंदशहर बेटी की शादी से पहले भात मांगने गई थी। पिता ट्रक पर ही था, जबकि घर में एक छोटी बहन व छोटा भाई मौजूद थे। यह किसी को नहीं पता कि रात में कब भारती निकल गई। सुबह अनुज के परिजनों की ओर से सूचना देने पर भारती के परिजनों को बेटी की मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को नहीं थी प्रेम प्रसंग की खबर
इस प्रेम प्रसंग की खबर किसी के परिजनों को नहीं थी। दोनों के परिजन इस तरह के रिश्ते से अंजान हैं। रोते हुए लड़की की मां ने बताया कि उसे पता होता तो बेटी की शादी तय नहीं करती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed