{"_id":"5c6c49c7bdec227367367768","slug":"the-body-was-thrown-near-railway-track-after-killing-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका
Wed, 20 Feb 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम गृह पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी एक युवक की हत्या कर रेलवे लाइन के किनारे शव को फेंक दिया गया। हत्या के पीछे आपसी लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। हत्या की रिपोर्ट गांव के ही दो सगे भाइयों के विरुद्ध मृतक के परिजनों ने दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सोखना निवासी त्रिवेंद्र सिंह (18) पुत्र भजनलाल का शव मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गांव के निकट रेलवे लाइन के निकट शव पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा।
परिजनों की मानें तो सोमवार की रात को करीब 10 बजे उनके घर पर गांव का जगवीर आया और त्रिवेंद्र को अपने साथ ले गया। देर रात तक त्रिवेंद्र घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव पड़े होने की सूचना उन्हें मिली तो परिजन वहां पहुंचे। वहां शव को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने जगवीर व उसके भाई लांगुरिया पर त्रिवेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस आधार पर कोतवाली हाथरस गेट ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।