{"_id":"5ad637c54f1c1b82028b4f66","slug":"the-body-was-thrown-into-minor-by-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
axe murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज रोड स्थित गांव महमूदपर से आगे माइनर के किनारे कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को बंबे में फेंका गया है, जोकि पानी के साथ यहां तक पहुंच गया और कूड़े में फंसकर अटक गया।
कोतवाली पुलिस को मंगलवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव महमूदपुर के समीप बंबे में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर चौकी अगसौली पुलिस बंबे पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग है। मृतक पेंट-शर्ट पहने हुए था। उसके हाथ और चेहरे पर तेजाब फेंका गया था, जिससे शरीर के यह दोनों अंग काले पड़ गए हैं और चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर सबूत मिटाने की गरज से चेहरे पर तेजाब डाला गया। बता दें कि यह राजवाहा माचुआ हरदुआगंज अलीगढ़ से सिकंदराराऊ की तरफ निकलता है। पुलिस के अनुसार शव को निर्धारित समय तक शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।