{"_id":"5c379250bdec2273952160c5","slug":"territory-fired-from-firing-panic-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा गया इलाका, फैली दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा गया इलाका, फैली दहशत
Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद लक्ष्मण पहलवान के परिजन विलाप करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया के निकट बंबा की पटरी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जिस तरह से हमलावरों ने दो लोगों की हत्या की, उससे पूरा इलाका थर्रा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हमलावरों ने कार सवार लक्ष्मण और उसके साथी रवि को संभलने का मौका नहीं दिया। पहले कार में टक्कर मारी और उसके बाद दोनोें को कार में ही गोलियों से भून दिया। हमलावर दोनोें में से किसी को भी जीवित नहीं छोडना चाहते थे। दोपहर दो बजे के करीब हुई घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी भी एक बारगी सकते में आ गए। काफी देर तक मौके पर अधिकारी निरीक्षण करते रहे। पुलिस की टीम कार और उसके निकट आलू के खेतों से कारतूसों के खोखे बीनती रही।
गुरुवार की दोपहर दो बजे हमलावरों ने पूरी योेजना के साथ लक्ष्मण पहलवान और उसके साथी रवि पर हमला किया। पहले से ही घटना को अंजाम देने की योजना बनाकर आए हमलावर किसी भी सूरत में नहीं चाहते थे कि लक्ष्मण व उसका साथी जिंदा बचे। दोेनों की पूरी योजना के साथ दिनदहाड़े घेराबंदी की। कार को भी हमलावरोें ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कि लक्ष्मण भाग न सके। उसके बाद हमलावरों ने दोनों को गाड़ी में ही गोलियोें से भून दिया। हमलावरों ने पहले दूर से गेोलियां बरसाई और फिर निकट जाकर गोलियां मारी। कार के शीशे भेदते हुए कई गोलियां निकल गई तो काफी खोखे निकट भी पड़े थे।
हुंडई कंपनी की क्षतिग्रस्त कार ,जिसमें लक्ष्मण व उसका साथी रवि बैठे थे, मौके पर ही खड़ी रही। अधिकारियोें ने भी बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया तो यही पाया कि पूरी योजना के साथ घेराबंदी कर दोहरा हत्याकांड किया गया है। इधर, बताते हैं कि ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा गया। कुछ समय तक तो आस-पास मौजूद लोगों की समझ में यही नहीं आया कि आखिर क्या हो रहा है। बाद में जब लोगों ने यह देखा कि कुछ लोग एक कार में सवार कुछ लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं तो वह इधर-उधर भाग छूटे। जब हमलावर वहां से चले गए तो लोगों ने वहां पहुंचने की हिम्मत जुटाई और फिर पुलिस को सूचना दी। तब मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।