फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher Htyakr body thrown on the railway track

शिक्षक की हत्याकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teacher Htyakr body thrown on the railway track
मुरसान में जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हसायन/हाथरस। हसायन क्षेत्र में नगला रति स्टेशन से कुछ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा जो ट्रेन की चपेट में आकर क्षत-विक्षत हो गया था। शव की शिनाख्त मुरसान निवासी प्राइमरी के शिक्षक के तौर पर हुई है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई हिस्सों में बंटे शव की शिनाख्त पास पड़े कपड़ों से निकली एक पर्ची के आधार पर की और परिजनों को सूचित किया। इस पर्ची पर शिक्षक अमित कुमार पुत्र हरदेव सिंह निवासी मुरसान का नाम, पता और फोन नंबर लिखा हुआ था। परिजनों ने बताया कि 32 वर्षीय अमित कोकना खुर्द प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे और शनिवार शाम से घर से लापता थे। ऐसा मुमकिन है कि अमित की हत्या करने के बाद शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया हो। रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर नगला रति के स्टेशन मास्टर ने हसायन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। एसओ हसायन गंगाप्रसाद यादव का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया जाम, खदेड़ा
हाथरस। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अमित के शव को मुरसान थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। परिजनों ने कहा कि अमित की मौत में उसके ससुरालियों का हाथ है। परिजन एसपी अजयपाल को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। देर तक नारेबाजी और हंगामे के बाद जब परिजन नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में जाम खुल गया। परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed