फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Strike, two injured in clash with stone pelting

मारपीट, पथराव से सहपऊ में भगदड़, दो घायल

Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।  Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strike, two injured in clash with stone pelting
पथराव - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


कस्बे में दिवाली की देर रात दूध लेने के बाद पूरे पैसे नहीं देने पर ग्राहक एवं दुकानदार के बीच हुई मारपीट ने तूल पकड़ लिया। झगड़े के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की तरफ पथराव कर दिया, जिससे कस्बे में भगदड़ और अफरा-तफरी के हालात बन गए। बाजार में त्योहार की खरीदारी के लिए आए लोग बिना खरीदारी के ही लौट गए। इस बीच दुकानदार के पक्ष के कुछ लोगों ने दूध के पूरे पैसे नहीं देने वाले युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को बचाया। पुलिस ने इसके अलावा एक अन्य घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी से पिटाई के शिकार युवक को हाथरस जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

कस्बा में राजकुमार शर्मा उर्फ गुड्डू उर्फ डॉक्टर पुत्र स्व. भूपाल शर्मा की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान है। इनका पूरा परिवार ही मिठाइयों की दुकान करता है। आरोप है कि दिवाली पूजन के बाद बॉबी पुत्र बाबूलाल शराब पीकर उनकी दुकान पर दूध लेने पहुंचा। दूध देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो आरोप है कि दूध खरीदने वाले युवक ने सिर्फ दस रुपये ही दिए, जबकि दुकानदार ने 20 रुपये मांगे थे। वह कहने लगा कि उसने 20 रुपये दिए हैं। इसी बात पर दोनों में नोक-झोंक होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दुकानदार के बड़े भतीजे ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। दुकानदार की पिटाई की बात सुनकर उसके परिवार के अन्य युवक भी आ गए एवं उन्होंने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। गाली-गलौज सुनकर मोहल्ले के दूसरे पक्ष के युवक बाहर आ गए। दुकानदार पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसकी पिटाई होते देख मोहल्ले की महिलाओं एवं युवकों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे मोहल्ले में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। इस बीच गांव रसगवां में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मुख्य बाजार से निकल रही थी। बाजार में भीड़, मारपीट एवं पथराव होते देखकर पुलिस टीम वहीं रुक गई और पिट रहे युवक को बचाया। पुलिस को देखकर भीड़ भी तितर-बितर हो गई। पुलिस ने एक और घायल युवक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां बॉबी नाम के युवक की हालत अधिक खराब होने पर उसको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रात में ग्राहक पक्ष के युवकों ने कोतवाली पर जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। एसएसआई यादराम सिंह एवं एसआई अनिल यादव ने उनको समझा-बुझाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को फिर ग्राहक पक्ष के काफी लोग युवक बॉबी की चिंताजनक हालत के बारे में सुनकर बाजार में जमा हो गए और गाली-गलौज करते हुए दुकान नहीं खोलने देने की धमकी देने लगे। पुलिस फिर घटनास्थल पर पहुंची। फोर्स कम होने पर ग्राहक पक्ष के लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। नतीजा पुलिस टीम को वहां से बैरंग ही लौटना पड़ा। बाद में यह लोग काफी संख्या में कोतवाली का घेराव करने के लिए सदर कोतवाली पहुंच गए। थोड़ी देर बाद ही रात को ड्यूटी कर लौटे प्रभारी कोतवाली अवधेश कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया।

कोतवाली प्रभारी पुलिस बल को लेकर बाजार में पहुंचे और दुकानें खुलवाईं। एहतियातन कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया। कोतवाली सादाबाद और चंदपा की पुलिस भी मौके पर बुलवा ली गई। एसडीएम सादाबाद जयप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। फोर्स के आते ही जिन दुकानदारों ने दहशत में दुकानें बंद कर रखी थीं, उन्होंने अपनी दुकानें खोल लीं। बाहर से आई फोर्स काफी समय तक बाजार में मार्च करती रही। शांति देख अन्य थानों को पुलिस वापस चली गई है। कस्बे में खामोशी छाई हुई है। 

पुलिस ने दोनों पक्षों के छह से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों को शांति व्यवस्था भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed