फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested for breaking into a house and stealing jewellery

Bhiwani News: घर का ताला तोड़कर आभूषण चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for breaking into a house and stealing jewellery
बवानीखेड़ा। जाटू लोहारी गांव में घर का ताला तोड़कर चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को गांव के ही जसबीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक जोड़ी चांदी की पाजेब और एक जोड़ी चांदी की चुटकी बरामद की है।
विज्ञापन

जाटू लोहारी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 20 अक्तूबर को वह बच्चों के साथ गांव में गई थी जबकि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और चांदी के आभूषण गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी जसबीर निवासी जाटू लोहारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया इस दौरान चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed