फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rural death due to train gambling

ट्रेन की चपेट से ग्रामीण की मौत

Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rural death due to train gambling
ओढ़पुरा के निकट ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कछपुरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। यहां पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी निवासी गुलाब सिंह पुत्र पोप सिंह शुक्रवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे कछपुरा के निकट रेलवे लाइन के पास बैठे हुए थे। लोगों ने बताया कि इसी बीच मथुरा की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी को देख गुलाब सिंह उठे और ट्रैक पार करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से उनके चिथड़े उड़ गए। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक तो लोग समझ नहीं पाए कि ट्रेन से कटने वाला कौन है। परिजनों ने शव की शिनाख्त गुलाबसिंह के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed