{"_id":"5b3a77994f1c1b2e578b4626","slug":"rascals-attacked-on-police-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने पुलिस पर किया पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरों ने पुलिस पर किया पथराव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरों के हमले से क्षतिग्रस्त पुलिस वैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा में रविवार रात पशु चोरों की गाड़ी का पीछा कर रही यूपी 100 की पीआरवी को भारी पड़ गया। पशु चोरों ने पीआरवी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं पथराव भी किया। चंदपा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पशु चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक यूपी 100 की पीआरवी 1107 में मौजूद हेड कांस्टेबल रामजीलाल, कांस्टेबल संजेश और होमगार्ड प्रदीप कुमार को शहर के दाऊजी किला परिसर के पास पशु चोर होने की सूचना मिली। जैसे ही यूपी 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची। पशु चोरों ने अपनी गाड़ी दौड़ा दी।
पीआरवी ने पशु चोरों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। पीआरवी पीछा करते हुए चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा तक पहुंच गई। यहां सुनसान इलाका देख पशु चोरों ने अपनी गाड़ी के ब्रेक लगा दिए। इससे पीछा कर रही पीआरवी तेजी से पशु चोरों के लोडर में जा घुसी और काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और उन्होंने लोडर को बैक कर पीआरवी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद पीआरवी में मौजूद पुलिसकर्मी संभल पाते उससे पहले ही आरोपियों ने पीआरवी पर पथराव शुरू कर दिया। ईंट-पत्थरों की बौछार होने पर पीआरवी कर्मियों का हौसला जवाब दे गया और मौका देखकर आरोपी भाग निकले। इससे पहले भी 29 मई की रात को पशु तस्करों ने चंदपा क्षेत्र में ही एक पीआरवी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। चंदपा के कार्यवाहक निरीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी पशु चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।