{"_id":"5766dbe24f1c1beb0e11b8e4","slug":"railway-workers-clashed-with-cloth-merchant-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से भिड़े रेलवे कर्मचारी, पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारी से भिड़े रेलवे कर्मचारी, पीटा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। तालाब चौराहे पर रेलवे फाटक बंद कर देने को लेकर हुए विवाद के बाद गेटमैन और उसके साथियों ने एक कपड़ा व्यापारी को पीट दिया। मारपीट के बाद दोनों ओर से कई लोग देर रात तक थाने में जम रहे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मालगाड़ियों के गुजरने के कारण तालाब चौराहा रेलवे फाटक दिन में कई बार बंद होता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार रात को फाटक बंद होता देख तेजी से आ रहे व्यापारी ने गेटमैन को आवाज लगाकर फाटक बंद नहीं करने को कहा। गेटमैन ने फिर भी फाटक बंद कर दिया, जिससे पंजाबी मार्केट में दुकान करने वाले कपड़ा व्यापारी का पारा चढ़ गया। वह गेटमैन के पास पहुंचा और नोक-झोंक शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। लोग इकट्ठे हो गए। कुछ और रेलवे कर्मचारी भी गेटमैन के साथ आ खड़े हुए। गाली-गलौज के बाद ताव में आए रेलवे कर्मचारी व्यापारी से भिड़ गए। उन्होंने व्यापारी को जमकर धुन दिया। इसके बाद बाकी व्यापारी भी इकट्ठा हो गए। मामला थाने पहुंच गया। कई घंटे तक जोर आजमाइश चलती रही। दोनों पक्ष एक दूसरे की गलती बताते रहे। हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।