{"_id":"5a0490424f1c1b6f548bc0fb","slug":"power-meter-attack-on-team-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के मीटर लगाने गई टीम पर जानलेवा हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के मीटर लगाने गई टीम पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरी नई बस्ती में बिजली का मीटर लगाने पहुंची टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया। मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडों, सरियों से कर्मियों को बुरी तरह पीटा। दो कर्मियों को काफी चोटें आई हैं। कस्बे के अन्य लोगों के पहुंचने पर हमलावरों ने टीम के सदस्यों को छोड़ा और भाग गए। टीम इंचार्ज की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहपऊ और आसपास के इलाकों में विद्युत विभाग के मीटर लगाने का काम जयपुर की एक कंपनी पर है। कंपनी ने सहपऊ इलाके में मीटर लगाने का कांट्रेक्ट शिव कुमार पुत्र कैलाश निवासी फरौली थाना हाथरस जंक्शन को दे रखा है। गुरुवार को वह अपनी टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला जाटवपुरी में पहुंचा। टीम में उसके साथ रवेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, विनय कुमार, गुलशन, विष्णु, रोहिताश, नेत्रपाल, सौरभ एवं राहुल थे। टीम के कर्मी मीटरों में कनेक्शन कर रहे थे। तभी मोहल्ले के कुछ युवक आकर पहले उनके घर पर कनेक्शन करने की बात कहने लगे। कर्मियों ने उनको आधा घंटा समय देने की बात कही। इसी बात को लेकर वह युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने टीम के एक सदस्य के थप्पड़ मार दिया।
इस पर बात बढ़ गई। देखते ही देखते मोहल्ले के अन्य युवक और महिलाएं भी आ गईं। उन युवकों के हाथों में लाठी-डंडे एवं सरिया थे । सभी ने मिलकर पूरी टीम के पिटाई शुरू कर दी। कस्बे के अन्य लोगाें उनको बचाने की कोशिश की। बीच बचाव में पूरी टीम अपना सामान छोड़ जान बचाकर वहां से भाग आई। टीम के शिव कुमार एवं सौरभ के काफी चोट आईं, जबकि अन्य लोग हल्की चोटें आई हैं। शिव कुमार ने कोतवाली में लक्ष्मी नारायण पुत्र बाबूलाल, ब्रजेश, गब्बर के नाम तहरीर दी है। इसके साथ ही फीलिंग बुक, इंसूलेटर, 200 मीटर, नई केबिल एवं टीम के एक सदस्य का फर्श गुम होने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 323, 353, 332, 307, 504 एवं 506 जैसी संगीन धाराआें में मुकदमा दर्ज कर लिया है।