फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Peoples collide in Hathras

सीयल खेड़ा पर पथराव से मची भगदड़

Sat, 30 Jun 2018 12:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 30 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Peoples collide in Hathras
मारपीट के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर के सीयल खेड़ा इलाके में शुक्रवार की देर रात वाल्मीकि और मुस्लिम समुदाय के युवकों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों से काफी लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहले पीआरवी मौके पर पहुंच गई और उसके बाद सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले लोग वहां से चले गए। पुलिस देर रात उपद्रवियों को चिन्हित करने में लगी थी और इलाके में पूरी तरह शांति थी। मामला चूंकि संवेदनशील इलाके में पत्थरबाजी का था, इसलिए आला अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीयल खेड़ा इलाके में कुछ मुस्लिम और वाल्मीकि समाज के युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले जमकर नोक-झोंक हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से काफी लोग मौके पर आ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे वहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। मारे डर के लोग घरों में छिप गए। इस बीच किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही पत्थरबाजी कर रहे यह लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस के पहुंचते ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके के लोगों से मामले की जानकारी ली। मौके पर एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। खबर लिखने तक पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। सदर कोतवाल जसपाल पंवार ने बताया कि मौके पर पूरी तरह शांति है। हंगामा करने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके खिलाफ निश्चित रूप से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed