{"_id":"5c44c884bdec2211ac1ae0c9","slug":"naughty-elements-in-the-water-works-colony-damaged-statue-in-temple-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर वर्क्स कॉलोनी में शरारती तत्वों ने मंदिर में प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाटर वर्क्स कॉलोनी में शरारती तत्वों ने मंदिर में प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, तनाव
Mon, 21 Jan 2019 12:44 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिवलिंग खंडित होने के बाद मौके पर पहुंचे हाथरस गेट कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। किसी शराराती तत्व ने रविवार की शाम को वाटर वर्क्स कॉलोनी स्थित एक मंदिर में शिवलिंग खंडित कर दिया। यह देखकर लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ लग गई। इससे वहां तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराया।
स्थानीय वाटर वर्क्स कॉलोनी में एक माता का मंदिर है। वहां शिवलिंग भी स्थापित है। रविवार को किसी शातिर ने शिवलिंग को खंडित कर दिया और प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों ने जब वहां यह देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी लोग वहां एकत्रित हो गए।
कुछ लोगों ने इसे अशांति फैलाने का मकसद बताया। क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव भी व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही असमाजिक तत्व पकड़े जाएंगे। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ब्यूरो