फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millions of jewelry ring recovered

लाखों के जेवर में से केवल अंगूठी बरामद

Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 30 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Millions of jewelry ring recovered
अधिवक्ता के यहां हुई चोरी का खुलासा करते पुलिस अधिकारी व पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
थाना हाथरस गेट पुलिस ने शुक्रवार को शहर की दो बड़ी चोरियों के खुलासे का दावा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस चोरी गए लाखों के जेवरातों में से एक अंगूठी के सिवाय कुछ भी बरामद नहीं कर सकी।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि जिस आरोपी के पास से पुलिस अंगूठी बरामद करने की बात कह रही है, उसे दबोचने में हाथरस गेट पुलिस को कामयाबी नहीं मिली, बल्कि सासनी पुलिस ने आरोपी को दबोचकर चोरी की दोनों घटनाओं से पर्दा उठाया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में बाकी दो आरोपियों के बारे में हाथरस गेट पुलिस को पता चल सका। हाथरस गेट पुलिस ने बरामद अंगूठी की पहचान अधिवक्ता की पत्नी से कराई है।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी अंगूठी पहचान ली है, लेकिन अधिवक्ता का कहना है कि वह इस खुलासे से खुश नहीं है। पुलिस को चोरी गए सभी जेवरातों और रिवाल्वर को जल्द बरामद करना चाहिए। दरअसल, हाथरस गेट एसओ केपी सिंह ने बताया कि यादराम उर्फ राजू पुत्र नोहबत सिंह निवासी रेवाड़ी, एटा और हाल निवासी जोगीपुरा को सासनी पुलिस ने एक कंट्री मेड पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने 11 सितंबर को वाटर वर्क्स कॉलोनी में एडवोकेट प्रशांत कमल पाराशर और गिर्राज कॉलोनी में 12 जुलाई को अनिल अग्रवाल के घर हुई चोरी की वारदात को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि यादराम शातिर अपराधी है। उस पर 25 मुकदमे दर्ज हैं। यादराम को पूछताछ के लिए हाथरस गेट थाने लाया गया। जिसके बाद महेंद्र पुत्र लक्ष्मण निवासी कुशवाह नगर, ढकपुरा रोड और बृजमोहन उर्फ मुल्ला पुत्र भिक्की सिंह निवासी जिंद की मढ़ैया, हाल निवासी पचावर, थाना महावन को हाथरस गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। हाथरस गेट थाने पर प्रेसवार्ता में एसओ केपी सिंह ने बताया कि सीओ सिटी मनीषा सिंह के नेतृत्व में हाथरस गेट पुलिस ने गुरुवार रात को महादेव कॉलोनी के पास से दोनों बदमाशाें को धर दबोचा।


बृजमोहन उर्फ मुल्ला दस साल की जेल काट चुका है। उस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिन में गांवों में घूमकर मकानाें की रेकी करते हैं और फिर लूटपाट करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 200 ग्राम नशीला पाउडर, एक सैमसंग मोबाइल फोन व सोने की अंगूठी व कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed