फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mendu encounter , two men were shot

मेंडू में मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mendu encounter , two men were shot
मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। पांच थानों की पुलिस ने बुधवार सुबह मेंडू से आगे भैरव मंदिर के पास पांच शातिर बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से देर तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को फोन करने लगे। पुलिस ने कुछ देर बाद पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो बदमाशों के पैर में पांच गोलियां लगी हैं। रीतेश उर्फ धोनी निवासी निनामई, सासनी के पैर में तीन गोली लगी हैं। वहीं इसके साथी नंगा अहेरिया निवासी छाैंक, हाथरस जंक्शन के टखने में दो गोलियां लगी हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। पुलिस को पिछले कई महीनों से दोनों शातिर अपराधियों की तलाश थी। 
विज्ञापन


हाल ही में हुई लूट की ज्यादातर घटनाओं में इन दोनों बदमाशों का हाथ रहा है। इन पर हत्या, लूट, अपहरण, फिरौती के 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनों के अलावा गांव छौंक के ही सगे भाई अशोक कुमार, हरीश उर्फ काले पुत्रगण देवपाल सिंह और धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों अपराध की दुनिया में नए हैं और इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। एसपी के मुताबिक दोनों शातिर अपराधी हर वारदात में दो से तीन नए लड़कों को शामिल करते थे, ताकि पुलिस को शक नहीं हो। 
विज्ञापन


जूता व्यापारी से लूट में थे शामिल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि 24 मई को जूता व्यापारी शिवशंकर गुप्ता से पौने दो लाख रुपये की लूट करने वाले गैंग के पुष्पेंद्र, राजू, प्रताप, राजा, गौरव उर्फ लकी, हरेंद्र, बंटी उर्फ विवेक व योगेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके साथी धोनी और नंगा पुलिस को चकमा देने में लगे थे और हाथ नहीं आ रहे थे। 15 जून की सुबह यह एक पेट्रोल पंप व्यवसायी से लूट के इरादे से मेंडू के पास इकट्ठे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने इन्हें चारों ओर से घेर लिया। एसपी ने बताया कि रीतेश शातिर उर्फ धोनी शातिर बदमाश है। इसने बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और हाथरस में लूट और हत्या की कई वारदातों को अंजाम दिया है। धोनी की बुलंदशहर में किसी कारोबारी से एक करोड़ रुपये लूटने की भी योजना थी। आरोपियों के पास से पुलिस को एक देसी पिस्टल, तीन तमंचे, एक छुरी, दो चोरी की बाइक (पल्सर और अपाचे) और कई कारतूस मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ों में पैर में ही लगी गोलियां
पुलिस से मुठभेड़ में धोनी के पैर में घुटने के पास एक गोली लगी है, वहीं दो गोलियां पैर के नीचे लगी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि धोनी को पूरी तरह सही होने में अभी महीनों लग जाएंगे। इसके बाद भी वह लड़खड़ाकर ही चल सकेगा। यही हाल लगभग नंगा का होगा। उधर यह चौथी बार है जब पुलिस की गोलियां बदमाशों की टांग में लगी हैं। 28 मई को कैलोरा चौराहे से जलेसर रोड के बीच कई घंटे चली मुठभेड़ में एक बदमाश पुष्पेंद्र पुत्र रमेश चंद्र निवासी बरला, अलीगढ़ के पैर में मुठभेड़ में दो गोलियां लगी थीं। इसके बाद विवेक उर्फ बंटी के पैर में गोली लगी थी। इस बार हुई मुठभेड़ में धोनी और नंगा निशाने पर रहे।  

पत्नियों के जरिए बेचते थे सोना
एसपी ने बताया कि लूट का माल पूरा गैंग सासनी और अलीगढ़ में खपाता था। लूटे गए माल को गैंग के सदस्य अपनी पत्नियों के माध्यम से बेचते थे। सासनी के दो सुनार इस गैंग से लूट का सोना खरीदते थे। इन्हें चिह्नित किया गया है। फिलहाल यह फरार है, जल्द ही इन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा। 


गैंग को शरण देने वाले 13 साथी चिह्नित
पुलिस ने गैंग को सहायता और शरण देने वाले 13 लोगों को चिह्नित कर लिया है। इन लोगों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि गैंग के सदस्य चोरी की अपाचे या पल्सर बाइकों से अपराध करने के बाद इन्हें घटनास्थल पर ही छोड़ जाते थे। यह बाइक यह चार से सात हजार में खरीदते थे। इसके बाद यह बस में सवार होकर निकल जाते थे। छिपने के लिए अपने परिचित दोस्तों के यहां अलीगढ़, फीरोजाबाद, हसायन, एटा और उत्तराखंड के टिहरी और ऋषिकेश जाते थे। इन्हें शरण देने वाले लोगाें को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 


जूस के ठेल वाले करते थे मुखबिरी
पुलिस को पूछताछ में अपराधियों ने बताया है कि लूट मुखबिर की सूचना पर होती थी। पशु व्यापारी, बैंकों से लेनदेन कर लौटने वाले व्यापारी और तगादा कर लौटने वाले व्यापारी इनके निशाने पर रहते थे। सासनी में जूस का ठेल लगाने वाले मुखबिर ने इस गैंग को कई बार अहम जानकारी दी, जिसके बाद इन्होंने लूट को अंजाम दिया। 


दो कोल्ड स्टोर मालिकों से मांगी थी चौथ
एसपी ने बताया कि कारोबारी चौथ मांगे जाने पर एसपी को जानकारी दे सकते हैं। उनका नाम पता गुप्त रखा जाएगा। जिले के दो कोल्डस्टोर मालिकों से धोनी ने पांच-पांच लाख रुपये की चौथ मांगी थी। इसकी सूचना व्यापारियों ने उन्हें दी थी, जिसके बाद से पुलिस इनकी धरपकड़ की कोशिश में लग गई थी। 

बदमाशों में था धोनी ठाकुर का खौफ 
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश धोनी ठाकुर का खौफ केवल आम कारोबारियों में ही नहीं, बल्कि बदमाशों में भी था। वह कई बार बदमाशों को उसके रास्ते से हट जाने के लिए धमकाता था। एसपी ने बताया कि धोनी ठाकुर पर हत्या के तीन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगेस्टर भी लग चुका है। उसने आगरा में 12 करोड़ की लूट की थी। सादाबाद में 40 हजार की छिनैती, सहपऊ में गेहूं से भरे ट्रैक्टर की लूट, हाथरस जंक्शन में सरसाें के तेल के केंटर की लूट, खुटीपुरी में दो दंपतियों से जेवरात की लूट, सासनी में दवा व्यापारी से हुई लूट और हाल ही में जूता व्यापारी से हुई लूट में धोनी शामिल था। उसने चार महीने पहले एक किताब व्यवसायी को भी लूटा था। धमकाने पर इस व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। धोनी इन-दिनों अविनाश के गैंग के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। 


पुलिस टीम को दस हजार का इनाम
एसपी अजयपाल ने ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल सदर कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा, एसओ हाथरस गेट केपी सिंह, एसओ सादाबाद महेश यादव, एसओ हाथरस जंक्शन अखिलेश त्रिपाठी और एसओ मुरसान शंभूनाथ को दस हजार के इनाम का ऐलान किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed