फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max hit Tempo , two killed including woman

मैक्स ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत    

Sun, 14 Oct 2018 11:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 14 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Max hit Tempo , two killed including woman
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : Amar Ujala
 इगलास रोड पर रविवार देर शाम गांव कारस की पुलिया के निकट एक मैक्स गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में से पांच को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। यह सभी टेंपो से एक रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में इगलास के गांव नौगवां गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।  
विज्ञापन


थाना सासनी क्षेत्र के गांव ममौता कलां के माजरा नगला राम सिंह निवासी विमलेश (55 वर्ष) पत्नी छीतरमल की बेटी दिव्या पत्नी बबलू की ससुराल इगलास क्षेत्र के गांव नौगवां में है। दिव्या ने पिछले दिनों एक संतान को जन्म दिया था और रविवार को उसका नामकरण संस्कार था। यह लोग उसी कार्यक्रम में छोछक देने के लिए गए थे। यह सभी लोग एक टेंपो से वहां गए थे और रात्रि आठ बजे के लगभग जब वह वापस लौट रहे थे तो इगलास क्षेत्र में ही कारस की पुलिया के निकट सामने से आ रही एक टाटा मैक्स गाड़ी ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में टेंपो में सवार दर्जन भर से ज्यादा बुरी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


टेंपो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायलों को वहां मौजूद लोगों ने उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भिजवाया। वहां विमलेश देवी और उसके परिवार के ही गोपाल (40 वर्ष) पुत्र रामजीलाल निवासी नगला राम सिंह ममौता कलां को मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा दुर्घटना में राहुल (23 वर्ष) जौली (25 वर्ष) राखी (25 वर्ष), गौरव (24 वर्ष), गुरुदेव (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा छीतरमल, गिरेंद्र, सोनम, सपना, मनमोहन, रोशनी, आकांक्षा, यशोदा देवी, पिंकी देवी भी दुर्घटना में घायल हुई हैं। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। दुर्घटना के बाद इगलास पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed