{"_id":"5c840740bdec2214787e27ac","slug":"looting-holding-two-gangs-that-commit-acts-of-piracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट, चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गैंग पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट, चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गैंग पकड़े
Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली सदर द्वारा पकड़े गिरोह का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। पुलिस ने दो शातिर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की होंडा सिटी कार, तीन बाइक, एक स्कूटी और 11 मोबाइल फोन के अलावा अवैध असलहा बरामद किए हैं। दोनोें ही गिरोह चोरी, लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी।
वाहन चोर गिरोह पकड़ा, होंडा सिटी कार सहित तीन वाहन बरामद
एसपी ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र दीखित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति के पीछे नगला अलगर्जी रोड पर धर्मवीर उर्फ धर्मा पुत्र महावीर निवासी ढकपुरा रोड कुशवाहा नगर और अंशू उर्फ हर्ष पुत्र हरीओम निवसी सुखराम कॉलोनी थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सफेद रंग की होंडा सिटी कार, नीले रंग की होंडा की एक्टिवा, एक डिस्कवर मोटरसाइकिल के अलावा तमंता और छुरा भी मिला। उन्होंने बताया कि इनके पास तीन मोेबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। यह कार दिल्ली से चुराई गई थी। एक्टिवा और बाइक भी चुराई गई थी।
सदर कोतवाली पुलिस ने पांच लुटेरे दबोचे
हाथरस कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने एक एन्य गिरोह को दबोचा। उन्होंने बताया कि इस गिरोह को टीम ने परसारा अड्डे के निकट से पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अनिल उर्फ कचौरी पुत्र बनवारीलाल निवासी नया बांस थाना हाथरस गेट, विशाल पुत्र विनोद जादौन निवासी मिलन मेडिकल स्टोर के सामने डॉक्टर वाली गली थाना कोतवाली हाथरस, दिनेश उर्फ दिन्नू पुत्र भूपेंद्र निवासी नगला चौबे, रवि पुत्र नाथूराम निवासी नगला चौबे, जयकिशन पुत्र धर्मपाल निवासी सुरंगपुरा थाना हाथरस गेट बताए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह शातिर बदमाश चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पास से चोरी और लूटे गए आठ मोबाइल फोन, चोरी की दो बाइकें, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य शातिरों की भी तलाश की जा रही है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद थे।