जंक्शन पुलिस ने उठाया सर्राफ, खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर एक सर्राफ को उठा लिया। उस पर चोरी का सोना खरीदने का आरोप है। लाड़पुर का भी एक सर्राफ पुलिस की पकड़ में है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
जंक्शन पुलिस ने हाल ही में एक बड़ा चोर दबोचा है। उसने पूछताछ में बताया कि चोरी किया गया सोना लाड़पुर में एक सर्राफ को बेचा गया था। इस पर पुलिस ने लाड़पुर के सर्राफ को भी उठा लिया। सर्राफ से जब पूछताछ की गई तो उसने चोरी के सोने को हाथरस में एक सर्राफ को बेचने की बात कही। लाड़पुर के सर्राफ को साथ लेकर जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी और यहां से आरोपी सर्राफ क ो दबोच लिया गया। एसओ हाथरस जंक्शन सुधीर कुमार का कहना है कि सर्राफों पर चोरी का सोना खरीदने का आरोप है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।