{"_id":"574b30f04f1c1b8228108f04","slug":"jewelry-cash-stolen-from-the-house-of-farmer-lakhaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखाें के जेवरात-नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से लाखाें के जेवरात-नकदी चोरी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सहपऊ/हाथरस। सहपऊ के गांव गढ़ी जूलिया में चोरों ने एक किसान के घर से लाखाें के जेवरात, मोबाइल और कपड़े पार कर दिए। परिजनों को सुबह नींद से उठने पर चोरी का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस ने घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
गांव में किसान खजान सिंह का दो मंजिला घर है। शनिवार रात को आंधी-बारिश के बाद खजान सिंह, उनके पिता राजवीर सिंह घर के बरामदे में सोए हुए थे। बाकी परिवारीजन दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए हुए थे। चोर छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए और साढ़े चार लाख रुपये कीमत के जेवरात, पांच हजार नकद, तीन कीमती मोबाइल और पशुओं को पानी पिलाने के लिए रखी पीतल की तांबड़ी ले गए। चोरों ने घर के लोगाें के कपड़े भी नहीं छोड़े। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर तक जांच-पड़ताल की। एसएसआई संजय यादव का कहना है कि चोरी की तहरीर मिल गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।