{"_id":"57015ee24f1c1b5a25c81325","slug":"je-housing-hoop-fiercely-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई का आवास घेरा, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई का आवास घेरा, जमकर हंगामा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 में निर्माण कार्यों को सुस्त गति से कराए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बालापट्टी, खोंड़ा हजारी में एक वर्ष पूर्व बोर्ड बैठक में स्वीकृत हुए सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों को अभी तक पूरा नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने पालिका अधिकारियों पर निर्माण कार्य सुस्त गति से कराए जाने के आरोप लगाए हैं। काफी लोग जेई के घर पहुंचे और घेराव किया।
लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्यों को शीघ्र ही पूरा कराए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से जलभराव और गंदगी की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीएम से शिकायत की जाएगी। जेई आवास का घेराव करने वालों में रामबाला, शांती देवी, ललतेश, अनीता, गुलाबो, मीरा, उर्मिला देवी, नेमवती, सरोज, यशोदा, सुनीता, शीला, रूपवती, भूरी देवी, राकेश, रूप किशोर, जितेंद्र, शिवकुमार, दिनेश, सत्यम, सत्यनारायण आदि शामिल थे।