फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   IPL spot-fixing scandal, two arrested

आईपीएल सट्टेबाजों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सादाबाद। Updated Sun, 23 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
IPL spot-fixing scandal, two arrested
पकड़े गए सट्टेबाजों के बारे में खुलासा करते एसपी दिलीप कुमार। साथ में एएसपी, सीओ, पुलिस-एसओजी टीम। - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर कस्बों तक आईपीएल मैचों में जमकर सट्टा लगाया जा रहा है। शनिवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने कस्बे की डाकखाना गली में एक मकान की तीसरी मंजिल से आईपीएल मैचों में सट्टा लगा रहे दो सटोरियों को रंगेहाथ दबोच लिया। यह सटोरिए 22 अप्रैल को पूना और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच में टीवी और मोबाइल के जरिए हार जीत की बाजी लगा    रहे थे।
विज्ञापन


थाना कोतवाली पर घटना की जानकारी देते हुए एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को एसओ कुशलपाल सिंह को मुखविर के जरिए सूचना मिली थी कि शाम चार बजे से पूना हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच होगा। कस्बा सादाबाद में देवेंद्र अग्रवाल पुत्र जमुनाप्रसाद निवासी डाकखाना गली अपने एक अन्य साथी सानू पुत्र मौहम्मद अली निवासी डाकखाना गली के साथ अपने मकान की तीसरी मंजिल पर मोबाइलों व टीवी स्क्रीन के जरिए आईपीएल मैच के सट्टे की खाईबाड़ी करेगा।
विज्ञापन


यह सूचना मिलते ही एसओ ने सर्च वारंट प्राप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसओजी टीम को भी इस कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने बताया कि उन्हीं के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। सर्च वारंट प्राप्त करने के पश्चात मय एसओजी प्रभारी महेशचंद यादव अपनी टीम के साथ कस्बा सादाबाद आए और मुखबिर की सूचना पर डाकखाना गली में देवेंद्र अग्रवाल के मकान पर पहुंचे। मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में देवेंद्र और सानू  मोबाइल और टीवी स्क्रीन के जरिए सट्टा लगा रहे थे। पूना व हैदराबाद की टीम के बीच आईपीएल मैच चल रहा था। मोबाइलों के जरिए व टीवी स्क्रीन पर आ रहे आईपीएल मैच के अनुसार हार-जीत के दाव लगाए जा रहे थे। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। खुलासे के दौरान एएसपी संसार सिंह, सीओ मनीषा सिंह आदि भी मौजूद थे। सटोरियों को पकड़नी वाली पुलिस और एसओजी टीम में एसओ कुशलपाल सिंह, एसआई कुवंरपाल सिंह, एचसीपी रामशरन यादव, कां. प्रदीप कुमार, कां. महावीर सिंह, एसओजी प्रभारी महेशचंद यादव के अलावा एसओजी टीम में शामिल सुधीर राघव, भूपेंद्र सिंह, संदीप राघव, वीरेश कुमार और नागेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed