फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In-laws, wife shot

ससुराल में पत्नी को गोली मारी

Sun, 27 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 27 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
In-laws, wife shot
गन शॉट
क्षेत्र के गांव कानऊ में एक शख्स पर अपनी पत्नी को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताते है कि पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया, जिससे कुपित होकर पति ने यह वारदात की। घटना के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला का गंभीर हालत में अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
गांव कानऊ निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी 25 वर्ष पहले हुई थी।

घायल महिला की बहन ने बताया कि उसकी बहन का पति ससुराल में आए-दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस कारण उसकी बहन गांव में अपने तीन बेटों को छोड़कर दिल्ली में नौकरी करके अपनी गुजर-बसर कर रही थी।
विज्ञापन


उसकी बहन चार दिन पूर्व ही अपने मायके कानऊ में  आई थी। इस दौरान उसके पति को को किसी तरह उसके मायके में होने की जानकारी मिल गई। वह गांव आ गया और पत्नी को अपने साथ अपने गांव ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसकी बहन ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह महिला कानऊ से दिल्ली जाने के लिए वाहन पकड़ने परिजनों के साथ जा रही थी। आरोप है कि उसके पति तमंचा लेकर वहां आया। वह तो किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर रखे पुआल के ऊपर गिर गई। तभी पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।


आनन-फानन परिजन घायल महिला को लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेज दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए हाथरस ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

महिला को उसके पति द्वारा गोली मारने की बात बताई जा रही है। हालांकि अभी तक महिला के किसी भी परिजन द्वारा घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। 
-नरेंद्रपाल सिंह, एसओ हसायन 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed