फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Zip President's daughter dies in road accident

हाथरस जिपं अध्यक्ष की बेटी की सड़क हादसे में मौत

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ (हाथरस)। Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras Zip President's daughter dies in road accident
रिनी सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव और एमएलसी जसवंत सिंह यादव की पुत्री रिनी (20) की नोएडा में सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत के बाद रविवार को पैतृक गांव रतिभानपुर में शव आते ही कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के मध्य रिनी का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


यादव दंपती के एक बेटा (17) और एक बेटी है। बेटी रिनी गाजियाबाद में रहकर लॉ द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की रात लगभग नौ बजे अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर कोचिंग क्लास में जा रही थी। नोएडा में किसी वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे रिनी सड़क पर गिर पड़ीं। जब तक वे संभलतीं, तब तक वाहन उनके ऊपर से गुजर गया। रिनी को सिर में गंभीर चोटें आईं। गहन चिकित्सा के पश्चात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को शव के गांव में पहुंचते ही राजनीतिक हस्तियां सहित काफी भीड़ गांव रतिभानपुर पहुंची। दोपहर में गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार दिया गया। छह नवंबर को गांव में शांति पाठ होगा। शोक प्रकट करने पहुंचने वालों में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सोलंकी, गुड्डू चौधरी, सत्तो फौजी, बबलू यादव, युवराज सिंह यादव, सुनील यादव, पुष्पेंद्र यादव एटा, नरेंद्र सिंह यादव, रामू मास्साब, राहुल यादव, बसंत सिंह चौहान, सतीश यादव, राजाराम फौजी, विजेंद्र सिंह जाटव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed