फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gopal murder case Stepdaughter arrested

गोपाल हत्याकांड: वीडियो से मिले अहम सुराग, सौतेली बेटी हिरासत में, ग्रामीणों ने की फांसी देने की मांग

Tue, 27 Oct 2026 04:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 27 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

वीडियो में घायल गोपाल ने योगेंद्र का नाम लिया था। शालिनी ही गोपाल को काले रंग की गाड़ी से जेवर लेकर पहुंची थी। इसके तीन दिन बाद उसकी हत्या हो गई।

विज्ञापन
Gopal murder case Stepdaughter arrested
हत्यारोपियों को कड़ी सजा की मांग करते कुंवरपुर ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंदपा के गांव कुंवरपुर के गोपाल की हत्या में उसकी सौतेली बेटी शालिनी की संलिप्तता सामने आई है। फरीदाबाद पुलिस ने दो वीडियो के अहम सुराग मिलने के बाद शालिनी को हिरासत में लिया है। इधर, ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर हत्यारोपियों को फांसी दिए जाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


गोपाल की हत्या 14 अक्तूबर की रात को उसकी पत्नी काजल और कथित प्रेमी योगेंद्र ने गला रेतकर की थी। योगेंद्र भी कुंवरपुर गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने पहले काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजनों ने शालिनी के शामिल होने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। मृतक के भाई भूरी सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह गोपाल जेवर क्षेत्र में मरणासन्न हालत में मिला था। परिजनों को मिली दो वीडियो से पता चला कि योगेंद्र ने 10 अक्तूबर को गोपाल का अपहरण किया था। मारपीट के बाद उसे मरा समझकर जेवर में फेंक दिया था, लेकिन वह बच गया।
विज्ञापन


वीडियो से मिले अहम सुराग
वीडियो में घायल गोपाल ने योगेंद्र का नाम लिया था। शालिनी ही गोपाल को काले रंग की गाड़ी से जेवर लेकर पहुंची थी। इसके तीन दिन बाद उसकी हत्या हो गई। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर काजल और योगेंद्र को फांसी देने की मांग की। भूरी सिंह ने शालिनी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed