फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gita's Saw scales of women's wrestlers

गीता ने देखे महिला पहलवानों के दांव-पेच

Sat, 02 Sep 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sat, 02 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Gita's Saw scales of women's wrestlers
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में लोगों को संबोधित करतीं गीता फोगाट, गीता को बेल्ट भेंट करते आयोजक। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हाथरस। 
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल के आखिरी दिन लोगों का सामना फिल्म दंगल से चर्चा में आईं ओलंपिक विजेता गीता फोगाट से हुआ। गीता और उनके पति अंतर्राष्ट्रीय पहलवान पवन ने अखाड़े में पहुंचकर भीड़ का अभिवादन किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। पूरा पंडाल शोर-शराबे से गूंज उठा। 


गीता को दंगल कमेटी ने दंगल की शेरनी की उपाधि से सम्मानित किया। उन्हें और उनके पति पवन को बेल्ट, गदा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी से चर्चा में आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी वहां पहुंचे। आयोजकों ने उन्हें युवा हिंदू सम्राट की उपाधि से नवाजा। इस मौके पर डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान, दंगल संयोजक भूरा पहलवान, संरक्षक आशीष शर्मा, अनुज चौधरी, गौरव आर्य, संजय सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, विपुल सिंघानिया, प्रदीप गुप्ता, रामवीर भैया, ललित लब्बू ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

 

गीता ने कहा कि दाऊजी मेले में पहली बार महिला कुश्ती का आयोजन हो रहा है। ये अच्छी बात है। महिला कुश्ती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। भीड़ देखकर गदगद इतनी भीड़ उन्होंने अपने किसी कार्यक्रम में आज तक नहीं देखी। उन्होंने हाथरस बुलाने के लिए दंगल कमेटी का आभार जताया और जय हिंद व जय भारत के साथ भाषण खत्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दंगल के अखाड़े में महिला पहलवानों के बीच मेट पर मुकाबले शुरू हुए। इस कुश्ती के लिए खासतौर पर दिल्ली से रेफरी बुलाए गए थे। पहली महिला कुश्ती काजल और रिंकल के बीच हुई, जिसमें काजल विजयी रहीं। दूसरी कुश्ती दीपा और अंजू के बीच हुई। तीसरी कुश्ती पानीपत (हरियाणा) की कीर्ति और विनीता दिल्ली के बीच हुई। चौथी कुश्ती में इंदू ने दीपा को चित किया तो पांचवीं कुश्ती में खुशी हरियाणा ने नीतू चंडीगढ़ को पटखनी दी।

छठवीं कुश्ती में अंजली दिल्ली और कोमल हरियाणा की भिड़ंत हुई। रोमांचक मुकाबले में कोमल जीती। सातवे मुकाबले में दिल्ली की मंजू ने मेरठ की सोनिया को हराया, जबकि आठवें मुकाबले में नेहा पानीपत ने बॉबी करनाल (हरियाणा) को मात दी। इसके साथ ही महिला कुश्ती के मुकाबले खत्म हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed