{"_id":"597a2d4d4f1c1b32398b49ae","slug":"four-injured-in-colddrinks-full-bluff","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक्स से भरी मैक्स पलटी, चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्डड्रिंक्स से भरी मैक्स पलटी, चार लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ (हाथरस)।
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद जलेसर मार्ग पर एक स्कूटी सवार युवती को बचाने के चक्कर में कोल्ड ड्रिंक्स और पानी से भरी एक टाटा मैक्स पलट गई। इससे चार लोग घायल हो गए।
गुरुवार को सुबह करीब दस बजे सादाबाद जलेसर मार्ग पर मढ़ाका गंदे नाले के पास नगला बादाम निवासी प्रतिभा पुत्री बदन सिंह स्कूटी से हाथरस जा रही थी। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वह स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर किसी से बात करती जा रही थी। अचानक सादाबाद की ओर से आ रही टाटा मैक्स को देखकर घबरा गई। टाटा मैक्स के ड्राइवर ने एक दम ब्रेक लगा दिए, जिससे मैक्स पलट गई।
मैक्स पर बैठे तीन लोगों में से दो दूर झाड़ियों में जा गिरे। और एक कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के नीचे दब गया साथ ही मैक्स की चपेट में स्कूटी सवार युवती भी आ गई । घटना पर पहुंची भीड़ एवं पुलिस ने सभी घायलों को उठाकर सीएचसी सादाबाद भेज दिया । घायलों में विपिन निवासी नगला सलेम , अनेक सिंह निवासी मन्स्या थाना सादाबाद एवं सादाबाद बनी सिंह है । सभी घायलों के परिजन भी मौके पर आ गए थे । घटना पर कोतवाली प्रभारी भी पहुंच गए। बाद में घायलों एवं टाटा मैक्स के मालिक से समझौता हो गया है ।