फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   food poisoning

फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार

Sun, 29 Nov 2015 12:00 AM IST
hathras
hathras Updated Sun, 29 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
food poisoning
हाथरस। अरहर की दाल खाने के बाद तमनागढ़ी का एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आने की शिकायत पर परिवार के छह सदस्य जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के बाद परिवार के पांच लोगों की हालत सामान्य हो गई जबकि एक की हालत देर शाम तक गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल उपचार को पहुंचे परिवार के मुखिया बिजेंद्र (55) पुत्र वासुदेव ने इमरजेंसी के डॉक्टरों को बताया कि शुक्रवार रात घर में अरहर की दाल बनी थी। अगले दिन सुबह तड़के घर के सभी लोगों को उल्टी, सिरदर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल आना पड़ा। बिजेंद्र, उनकी पत्नी किशनदेवी, बेटी लक्ष्मी, बेटा राजेश, विशाल और नरेश के उपचार में डॉक्टर जुट गए। फिजिशियन आईवी सिंह को विशेष रूप से उपचार में लगाया गया। सीएमएस डॉ. एमएल अग्रवाल का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण हालत बिगड़ने का मामला था। पांच की हालत अब सामान्य है। किशनदेवी का उपचार चल रहा है। उनकी हालत थोड़ी खराब है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed