{"_id":"595fc8034f1c1b8d4e8b4639","slug":"fir-against-petrol-pump-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालक पर होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप संचालक पर होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के जरिये पेट्रोल-डीजल चोरी करने के प्रकरण में डीएसओ और उपजिलाधिकारियों की संयुक्त टीमों ने छापेमारी की थी। डीएम अमित कुमार सिंह के निर्देशन में हुई छापेमारी में हाथरस-अलीगढ़ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की मशीन से छेड़छाड़ मिली थी। इसके बाद इस पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया था। अब शासन के आदेश के बाद डीएम ने डीएसओ को इस पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिले भर के पेट्रोल और डीजल पंपों पर चेकिंग कराई गई थी। सभी पंपों पर यह जांच की गई थी कि कहीं यहां चिप या किसी डिवाइस के जरिए तेल चोरी का खेल तो नहीं चल रहा। डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ रोड पर संचालित कमलकांत ऑटोमोबाइल्स पर एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बरामद की गई थी, जिसके जरिए उपभोक्ताओं का तेल चोरी किया जा रहा था। डीएम ने बताया कि इस मशीन को सील कर दिया गया था।
अब जिला प्रशासन को शासन से एफआईआर दर्ज कराने के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने डीएसओ को इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि डीएम के आदेश प्राप्त हो चुके हैं। एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।