{"_id":"5727a1874f1c1ba6155cd400","slug":"finance-personnel-on-the-strength-of-78-thousand-robbed-tmnchon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मी से तमंचों के बल पर 78 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कर्मी से तमंचों के बल पर 78 हजार लूटे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद और मथुरा जिले की सीमा पर मथुरा की एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार को दिन-दहाडे़ 78 हजार की नकदी लूट ली। बदमाश उसका मोबाइल फोन भी ले गए। घटना को लेकर सादाबाद और मथुरा के बल्देव थानों की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रहीं। वारदात से जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी, एएसपी समेत आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पीड़ित के बताए गए स्थान की थाना सादाबाद पुलिस ने क्षेत्र के लेखपाल और कानूनगो को बुलाकर पैमाइश कराई तो घटनास्थल बल्देव थाना क्षेत्र की सीमा में निकला।
जानकारी के मुताबिक माइक्रो फाइनेंस कंपनी मथुरा का कर्मचारी पुरुषोत्तम यादव पुत्र मेहताब सिंह निवासी परतापुर थाना बसेहर जनपद इटावा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिसावर के मजरा नगला बक्सा से वसूली करने के बाद दोपहर करीब एक बजे मथुरा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मथुरा जिले की सीमा में पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचों के बल पर उससे मोबाइल फोन और वसूल की गई 78,150 रुपये की नकदी लूट ली और मथुरा की ओर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी तो बल्देव पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल को सादाबाद में बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की। मौके पर तत्काल थाना सादाबाद प्रभारी महेशचंद्र यादव, चौकी इंचार्ज बिसावर संजय सिंह और सीओ नरेंद्र देव भी पहुंच गए। घटनास्थल पर बल्देव के एसओ भी पहुंच गए। बताते हैं कि बल्देव पुलिस इस घटनास्थल को अपने यहां मानने को तैयार ही नहीं थी। तभी थाना सादाबाद पुलिस ने मौके पर तहसील से राजस्व निरीक्षक छत्रपाल और लेखपाल दरब सिंह को बुलाया। लेखपाल ने अपने पास उपलब्ध नक्शे के आधार पर बता दिया कि जमीन का मालिक बिसावर का है, लेकिन घटनास्थल बल्देव में पड़ता है। जांच-पड़ताल के बाद लिखित में लेखपाल ने थानाध्यक्ष को दे दिया। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा और एएसपी राममूरत यादव भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
किराना व्यापारी संग भी हुई थी घटना
सादाबाद। फाइनेंस कर्मी से लूट की यह वारदात बेशक सादाबाद क्षेत्र की सीमा में नहीं हुई है, लेकिन इस इलाके में लुटेरों का हौसला बुलंद है। दो दिन पूर्व भी मथुरा अड्डे पर देर शाम एक किराना व्यापारी को भी बाइक सवार लुटेरों ने उस समय लूटने का प्रयास किया, जब वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। उसके एक हाथ में थैला लगा था, जिसे उसने बगल की दुकान पर फेंक दिया और शोर मचा दिया। लोगों के आ जाने पर बदमाश हड़बड़ी में एक बाइक को छोड़कर भाग निकले थे।