{"_id":"5d03ec0b8ebc3e38bd393a77","slug":"double-murder-delhi-police-suspect-dashish-father-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा हत्याकांडः दिल्ली पुलिस की दबिश, पिता-पुत्र पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोहरा हत्याकांडः दिल्ली पुलिस की दबिश, पिता-पुत्र पर शक
Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ । दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार की दोपहर को वाजीदपुर चौकी क्षेत्र के गांव नगला कोठी में दोहरे हत्याकांड के आरोपी की तलाश में दबिश दी। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर ही दिल्ली पुलिस यहां आई है।
बता दें कि नई दिल्ली के रोहिणी थाना क्षेत्र के इलाके में कुछ दिन पूर्व दोहरा हत्याकांड हुआ था। पुलिस की विवेचना में वाजीदपुर क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी पप्पू और उसके पुत्र का नाम सामने आया था। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व पप्पू के पुत्र को हिरासत में ले लिया था। उसके बयान के अनुसार इस मामले में उसके पिता पप्पू का भी हाथ था। लड़के की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस के एसआई लोकेश सिंह, कामिल, उपेंद्र और संदीप यहां आए। कोतवाल डीके सिसौदिया से संपर्क किया।
कोतवाल ने बताया कि चौकी प्रभारी वाजीदपुर को दबिश में साथ देने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। चौकी वाजीदपुर पर तैनात दीवान किरनपाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस के बताए अनुसार पप्पू के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिला, अलबत्ता उसकी गाड़ी खड़ी मिली। पुलिस जिसको पकड़कर लाई है, वह पप्पू का पुत्र बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस क्षेत्र में जमी हुई थी। किसकी हत्या हुई, कब हुई, इसकी जानकारी देने से पुलिस ने इंकार कर दिया, लेकिन यह जरूर बताया कि वह दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में यहां आए हैं। ब्यूरो