फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DJ Holly colorless ones strictly police

पुलिस की सख्ती से डीजे वालों की होली बेरंग

Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले में पुलिस ने इस बार होली पर डीजे बजाए जाने पर सख्ती कर दी है। इससे डीजे वालों की होली बेरंग हो गईं और उन्हें हजारों का नुकसान झेलना पड़ा है। 
विज्ञापन


पुलिस कह रही है कि डीजे पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन देखने में आया है कि कई थानों में डीजे वालाें की बैठक कर उन्हें होली पर डीजे न देने के लिए कहा गया है। होली पर हर साल डीजे वालों की हजारों रुपये की कमाई हो जाती थी। पुलिस की सख्ती के कारण इन दुकानदारों के लिए होली सूनी जा रही है। कई दुकानदार मायूस हैं। इनमें से एक दुकानदार ने बताया कि उसे होली पर डीजे किराए पर देने के लिए पुलिस ने मना किया है। हर साल होली पर डीजे से वह पंाच से दस हजार रुपये तक कमा लिया करता था। इससे त्योहार पर होने वाला खर्चा निकल आता था। इस बार महंगाई ने पहले ही जेब ढीली कर रखी है, पुलिस के फरमान से मुश्किलें और बढ़ी हैं। हालांकि कुछ लोग पुलिस के इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि नशे में धुत लोग देर रात तक डीजे पर डांस करते हैं। आने-जाने वाले लोगों से यही शराबी लोग गाली-गलौज भी करते हैं, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed